बागेश्वर: युवक की हत्या कर वाहन से लटकाया शव, मरने से पहले डाला स्टेटस

शनिवार रात को तहसील क्षेत्र के भैरूचौबट्टा में एक युवक की हत्या कर शव को उसी के वाहन से लटकाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश आया है। मरने से पहले मृतक ने वीडियो बनाकर घटना के लिए गांव के ही दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस वीभत्स घटना के बाद से मृतक के गांव वालों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात्रि को भैरूचौबट्टा में मैक्स वाहन संख्या यूके 02 टीए 1524 में भैरूचौबट्टा निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र केशर राम का शव रस्सी के सहारे लटका मिला था। भैरूचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के पैर जमीन से टिके हुए थे। घटना की जानकारी राजस्व उप निरीक्षक जगदीश सिंह परिहार को दी गई। राजस्व उप निरीक्षक ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। रविवार को जिला मुख्यालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

बता दें कि मृतक ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया है। व्हाट्सएप स्टेटस में डाले वीडियो में गांव के ही नवीन और नीरज नाम के दो लोगों का नाम लेते हुए मृतक कह रहा है कि मेरी मौत के लिए यह लोग जिम्मेदार रहेंगे। इन लोगों ने उसके सिर पर शीशे फोड़ रखे हैं। यदि उसे कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इन लोगों की है।

मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने राजस्व पुलिस में गांव के ही नवीन नाथ उर्फ नब्बू और नीरज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मोर्चरी के बाहर पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव न उठाने का एलान किया। मोर्चरी में भारी पुलिस बल तैनात था।

वहीं, एसडीएम मोनिका ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी दी। जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

5 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago