बनभूलपुरा दंगे के मास्टरमाइंड को हाईकोर्ट से राहत

उत्तराखंड उच्चन्यायालय ने हल्द्वानी दंगे में बनाए गए मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को नगर निगम से भेजे गए ₹2.44 करोड़ की वसूली के नोटिस पर सुनवाई करते हुए रिकवरी नोटिस पर रोक लगा दी है। वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने हल्द्वानी नगर निगम की ओर से बनभूलपुरा में बीती 8 फरवरी को हुए दंगा में नुकसान के बदले में आरोपी अब्दुल मलिक को ₹2.42 करोड़ का नोटिस भेजा था। नोटिस में तीन दिन के अदंर ये धनराशि निगम के कोष में जमा कराने को कहा गया था। नोटिस में ये भी कहा गया कि दंगे में कई लोगो की जान गई और करोड़ो रुपयों की सरकारी सम्पति का नुकसान हुआ है। अतः उसकी भरपाई के लिए उनको यह रिकवरी नोटिस जारी किया गया है।धनराशि जमा नहीं करने पर प्रशासन ने वसूली की कार्यवाही भी शुरू कर दी थी। हल्द्वानी तहसीलदार ने मलिक को 25 अप्रैल 2024 को वसूली नोटिस जारी किया था।आरोपी अब्दुल मालिक ने इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुनौती दी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि नगर निगम का नोटिस गलत है, क्योंकि उनपर लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं हुए है। उनपर चल रहे वाद न्यायलय में लंबित हैं, इसलिए उनसे अभी वसूली न की जाए। दोष सिद्ध होने के बाद ही रिकवरी की जा सकती है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अहरार बेग के अनुसार एकलपीठ ने नगर निगम के नोटिस और वसूली के आदेश पर रोक लगा दी है

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago