Bank strike: लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, कर्मचारी करेंगे हड़ताल
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मांगें पूरी न होने पर 23 मार्च की मध्यरात्रि से 25 मार्च तक हड़ताल कर आंदोलन का आह्वान किया है। उनकी मुख्य मांग बैंक सेवा कार्य सप्ताह में सिर्फ पांच दिन करने की है। वहीं, 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में कुल चार दिन शहर में बैंक की सेवाएं बाधित रहेंगी।
इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए योजना की तर्ज पर आयकर से छूट के साथ ग्रेच्युटी अधिनियम की सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया जाए।बैंकिंग में आउटसोर्सिंग भर्ती की प्रथा समाप्त कर पर्याप्त भर्ती हो।
यूएफबीयू संयोजक इंद्र सिंह रावत ने कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसी क्रम में अब यूएफबीयू ने 48 घंटे के लिए राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल करने का आह्वान किया है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....