डीजे में डांस को लेकर हुआ विवाद, बिन दुल्हन के लौटी बारात
शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि मारपीट के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। मारपीट में वर और वधू पक्ष के करीब दस लोग घायल हुए हैं। बाद में दोनों पक्षों में बड़े-बुजुर्गों ने सुलह कराई। पुलिस ने मारपीट करने वालों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है।
किच्छा निवासी एक युवक का रिश्ता रुद्रपुर निवासी एक युवती के साथ तय हुआ था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे बारात आवास विकास आई थी। बताया जा रहा है कि बारात पहुंचने के बाद वर पक्ष के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। वहीं दस बजे के बाद नियमानुसार डीजे बंद करना था। वधू पक्ष के कुछ लोगों ने डीजे बंद करने का अनुरोध किया, इस पर कुछ बाराती भड़क गए। मामला विवाद के बाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे और कुर्सियां चलने लगीं। इससे बारात में अफरातरफी मच गई। गुस्साए बारातियों ने टेंट के परदे फाड़ दिए और कुर्सिंयां भी तोड़ीं। इस दौरान मारपीट में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। वहीं शादी को लेकर चल रही तैयारियां थम गईं। दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने बारातियों और घरातियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। विवाद के बीच शादी का समय निकलने के बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
आवास विकास चौकी अरविंद बहुगुणा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट करने वालों का पुलिस एक्ट में चालान किया है। दोनों पक्ष सुलहनामा लेकर चौकी आए थे जिसे पुलिस चौकी में जमा कराया है। आगे शादी के लिए दोनों पक्षों के बुजुर्ग आपस में बात करने की कहकर गए हैं।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....