बाड़ेछीना राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन

अल्मोड़ा – मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अनर्तगत जनपद अल्मोड़ा से राकइका बाड़ेछीना की छात्राओं ने उत्तम प्रदर्शन किया।विद्यालय की कुल चार छात्राओं का चयन इस योजना के अनर्तगत हुआ है।हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में दिनांक 23 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय से 9-10 आयु वर्ग में कु० राधा आर्या पुत्री रघुवर राम,10-11 आयु वर्ग में कु०ललिता जड़ौत पुत्री पूरन सिंह जड़ौत,12-13 आयु वर्ग में कु०दिव्या बिष्ट पुत्री मनोज कुमार बिष्ट एवं 13-14 आयु वर्ग में कु० संजना सुप्याल पुत्री राजेन्द्र सिंह का चयन हुआ।चयनित छात्राओं को इस योजना के अनर्तगत प्रतिमाह एक हजार पांच सौ रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर विद्यालय में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति पन्त द्वारा चयनित छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।प्रधानाचार्या ने व्यायाम शिक्षिका श्रीमती किरन पाटनी के मार्गदर्शन एवं प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

42 minutes ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

6 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

24 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago