सावधान अल्मोडा में घूम रहे हेरा फेरी करने वाले विदेशी


अल्मोड़ा।नगर में विदेशी नागरिकों द्वारा हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। यहाँ नगर के कारखाना बाज़ार में स्थित एक परचून के दुकान से कुछ विदेशी नागरिक दुकानदार की आंखों में धूल झोखकर दुकानदार के सामने ही 12 हज़ार रुपये नकदी उड़ा फरार हो गए। इस मामले में कार्यवाही को लेकर दुकानदार ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। हेराफेरी वाले विदेशी टर्की देश के बताये जा रहे हैं।
पुलिस को दी गयी तहरीर के मुताबिक विगत बुधवार सांय को कारखाना बाज़ार स्थित परचून के दुकानदार नवीन चंद्र पांडे की दुकान में समान खरीदने के बहाने 4 विदेशी नागरिक आये। जिनमें 3 पुरुष और एक माहिला शामिल थी। आरोप है कि यह विदेशी नागरिक दुकानदार की आंखों में धूल झोखकर उनके गल्ले से 12 हज़ार रुपये नकदी की हेराफेरी कर गए। दुकानदार के मुताबिक इस दौरान पूछताछ में यह विदेशी अपने को टर्की देश का बता रहे थे। दुकानदार नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि उनके गल्ले में रखी नोटों की गड्डी को इन्होंने एक्चेज करने के बहाने दिखाने के लिए बोला। इस दौरान इन्होंने बड़ी ही आसानी से हाथ की सफाई दिखाते हुए इस गड्डी से 12 हज़ार रुपये उड़ा लिए। दुकानदार को यह हेराफेरी की भनक बाद में लगी। तब तक यह रुपये लेकर फरार हो गए थे। यह घटना दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वही व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील शाह इस मामले के बाद व्यापारियों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घटना की तहरीर पुलिस को सौप दी है।
कोतवाल राजेश कुमार यादव के मुताबिक यह हेराफेरी का मामला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

10 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

20 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 days ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago