पूर्व पुलिस महानिदेशक और लेखक अनिल रतूड़ी ने उपन्यास “भंवर एक प्रेम कहानी” के दूसरे संस्करण का किया विमोचन

उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक और लेखक अनिल रतूड़ी ने रविवार को चल रहे विश्व पुस्तक मेले में उनके उपन्यास “भंवर एक प्रेम कहानी” के लेखक के साथ ‘संवाद कार्यक्रम’ में भाग लिया। संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव  राधा रतूडी द्वारा पारंपरिक मंगल गीत गाकर किया गया। इस अवसर पर उपन्यास “भंवर एक प्रेम कहानी” का द्वितीय संस्करण का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम प्रगति मैदान नई दिल्ली के हॉल नंबर 04 में आयोजित किया गया। 

पुस्तक का पहला संस्करण पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी किया गया था। इस उपन्यास में रतूड़ी ने अपने जीवन की तमाम यादों और अनुभवों को कलमबद्ध किया है। 350 पन्नों के इस उपन्यास का प्रकाशन विन्सर प्रकाशन ने किया है। इस वर्ष विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजकुमार रंजन सिंह ने किया है। इस वर्ष का विषय “स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव” है और फ्रांस सम्मानित अतिथि के रूप में भाग ले रहा है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

11 minutes ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

10 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

23 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago