जागेश्वर में कुंजवाल के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा,सैकड़ों कांग्रेसजनों ने की भागीदारी

जागेश्वर -भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा में मनियागर से यात्रा आरंभ की गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।यात्रा का नेतृत्व जागेश्वर के पूर्व विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा किया गया।मनियागर से निकली यह यात्रा 22 किलोमीटर की थी।इस यात्रा में कांग्रेसजनों ने जगह जगह रुककर स्थानीय जनता को बेतहाशा महंगाई,बेरोज़गारी,ध्वस्त होती कानून व्यवस्था,लगातार हो रहे भर्ती घोटालों के बारे में बताया। यात्रा के दौरान पूरा माहोल भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर के पूर्व विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है जो स्पष्ट करता है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से कितनी खिन्न है।जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार में अपने चरम पर पहुंच चुकी बेऱोजगारी,भर्तियों में लगातार हो रहे घोटालों से युवा परेशान हैं। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है और प्रदेश में कानून व्यवस्था किस कदर ध्वस्त हो चुकी है ये सर्व विदित है।यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिशन सिंह बिष्ट,भारत जोड़ो यात्रा के जागेश्वर प्रभारी गोपाल सिंह चौहान,डीसीबी के पूर्व चेयरमैन दीवान सिंह भैंसोड़ा,राजेंद्र सिंह बिष्ट,नरेंद्र सिंह बनोला,बहादुर राम आर्य, धौलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर कांडपाल,कुंदन सिंह रौतेला,राजेश, हरिमोहन भट्ट,रोहित भट्ट,पवन,दीवान राम आर्य,गंगा सिंह,सुंदर श,पवन गैंडा,शेखर पाण्डे,किशन राम,राजेंद्र प्रसाद,एससी विभाग के जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद,पंकज आर्य,पूरन पाटनी,राजेंद्र सिंह बिष्ट,प्रताप सिंह, गोपाल सिंह,बच्ची सिंह,वीरेंद्र सिंह, नवीन आर्य,रोशन कुमार,जगदीश, रमेश राम,परमेश कुमार,कमल किशोर,विप्लव प्रकाश,पवन टम्टा,महेश लाल,शंकर राम,गोपाल राम,कैलाश राम,नीरज कुमार,आन्नद राम,गिरीश सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।यात्रा में राहुल जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं,भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारों के साथ मोदी जी झूठे वादे वापस लो के नारे गूंजते रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

8 minutes ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

6 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

11 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago