भारती पांडे पुनः चुनी गई एशिया प्रशांत क्षेत्र युवा संगठन की कोषाध्यक्ष

अल्मोडा – उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे एशिया प्रशांत क्षेत्र युवा संगठन (APYGN) की पुनः कोषाध्यक्ष चुन ली गई हैं। एशिया प्रशांत क्षेत्र युवा संगठन की सचिव आया (लेबनॉन) ने आज समूह के माध्यम से इसकी घोषणा की।

ज्ञातव्य है कि एपीवाईजीएन एशिया प्रशांत क्षेत्र के लगभग दो दर्जन देशों में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय मुद्दों पर काम कर रहे युवाओं का एक सशक्त संगठन है।

उत्तराखंड छात्र संगठन पूर्व से ही एपीवाईजीएन के सदस्य के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। इस बीच दक्षिण कोरिया में जून में प्रस्तावित ग्लोबल यंग ग्रींस की कॉन्ग्रेस में एशिया प्रशांत क्षेत्र युवा संगठन के प्रतिनिधियों की भागीदारी भी रहेगी।

उत्तराखंड छात्र संगठन की संयोजक के रूप में भारती पांडे और हेमा कांडपाल पिछले तीन वर्षों से इस संगठन में भारतीय छात्र व युवाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि ग्राम पल्यूं में पली बढ़ी व राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना की पूर्व छात्रा भारती पांडे सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता होने के साथ ही वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग में अध्ययनरत हैं तथा एक पत्रकार के रूप में भी सक्रिय हैं एवं क्षेत्रीय व राष्ट्रीय जन आन्दोलनों में भी सक्रिय हैं।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

9 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

22 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago