पड़ोसी की स्कूटी ले गए दो दोस्तों के शव चट्टानों में फंसे मिले, फैली सनसनी

नैनीताल। भीमताल में हुआ दर्दनाक हादसा। पड़ोसी की स्कूटी लेकर निकले दो दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए और अगले दिन उनकी मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। दोनों दोस्तों के शव कलसा नदी की सघन चट्टानों के बीच फंसे मिले।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुश्किल रेस्क्यू कर दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। मामला तब पेचीदा हो गया, जब मौके से पड़ोसी की स्कूटी और मृतक के मोबाइल गायब मिले। इससे दोनों की हत्या किए जाने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। 

शुक्रवार से थे लापता 

प्राप्त सूचना के आधार पर 21 वर्षीय करन बिष्ट पुत्र जीवन सिंह बिष्ट गोरखपुर भीमताल का रहने वाला था। जबकि यहीं का अभिषेक बृजवासी पुत्र राजेंद्र बृजवासी महज 16 साल का था। बताया जाता है कि दोनों पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की स्कूटी लेकर शुक्रवार को घर से निकले थे, लेकिन कहां जाने के लिए यह साफ नहीं है। दोनों जब शाम तक नहीं लौटे तो परिजन घबरा गए। उन्होंने तलाश शुरू की और जब कहीं पता नहीं चला तो भीमताल पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने भीमताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और दोबारा दोनों की तलाश शुरू की।

शुक्रवार की शाम गुजरी, रात गुजर गई और शनिवार को दिन चढ़ने के बावजूद दोनों का पता नहीं लगा। देर शाम तलाश में जुटे ग्रामीण भीमताल से लगे चाफी की कलसा नदी पहुंच गए और यहां दोनों के शव नदी की एक सघन चट्टान में फंसे दिखाई दिए। जिसके बाद सूचना भीमताल पुलिस को दी गई। भीमताल थाने के एसआई भुवन जोशी टीम के साथ कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बमुश्किल शव को नदी से बाहर निकला।

दोनों के शव अर्धनग्न अवस्था में थे और घटना स्थल के पास ही उनके बाकी कपड़े थे। दोनों युवक कलसा नदी के तटीय क्षेत्र में मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों को भीमताल सी.एच.सी.सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी और मोबाइल की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस युवकों की मौत नदी में डूबना मान रही है , मामले की अलग अलग एंगल में जांच की जा रही है
इधर घटना से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बीड़ी पांडेय नैनीताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टिगत, पुलिस को मानना है कि दोनों की मौत डूबने से हुई, लेकिन मौके से पड़ोसी की स्कूटी और मृतक के मोबाइल गायब होने से कई सवाल खड़े हो गए। ऐसी चर्चा है कि दोनों की हत्या भी की जा सकती है। पुलिस के अनुसार मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी, फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

7 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

21 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago