भीमताल सड़क हादसा: उत्तराखंड परिवहन निगम की कुमाऊं मंडल की मंडलीय प्रबंधक निलंबित

नैनीताल जनपद के भीमताल में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की कुमाऊं मंडल की मंडलीय प्रबंधक (आरएम) पूजा जोशी को निलंबित कर दिया है।यह कदम घटना में लापरवाही और कर्तव्य में चूक को लेकर उठाया गया है। गौरतलब है कि गत बुधवार को परिवहन निगम की बस के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद निगम के प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार जोशी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरएम पूजा जोशी ने उच्चाधिकारियों के फोन कॉल्स का जवाब नहीं दिया और न ही वह समय पर घटनास्थल पर पहुंचीं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने कार्रवाई की है। हादसे में हुई जनहानि और प्रबंधन की लापरवाही ने निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 hour ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

7 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

12 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago