गधेरे में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, परिजनों का रोरोकर बुरा हाल
भीमताल के पास सातताल के गधेरे में सोमवार की सुबह 11 बजे एक सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव के गधेरे में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा।तिरछाखेत के ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि महेश नाथ गोस्वामी उम्र 45 वर्ष पुत्र तुला नाथ गोस्वामी रविवार की शाम 9 बजे घर से सातताल वाईएमसीए ड्यूटी के लिए निकले थे। महेश वाईएमसीए में सिक्योरिटी गार्ड थे। सोमवार की सुबह उनका शव सातताल स्थित गधेरे में पड़ा मिला। प्रधान ने बताया कि शव को देखकर लग रहा है की ड्यूटी को आते समय महेश गधेरे के पास गिर गए होंगे। उन्होंने कहा कि मृतक के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही शव के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…