भिकियासैंण – देघाट – बूंगीधार – बछुवाबाण – चौखुटिया मोटर मार्ग का जल्द ही होगा सुधारीकरण
अल्मोड़ा, 27 अक्टूबर 2025 (सूवि)
जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड चौखुटिया में भिकियासैंण – देघाट – बूंगीधार – बछुवाबाण – चौखुटिया मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 33) का जल्द ही सुधारीकरण किया जाएगा। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण व डामरीकरण का आगणन भी तैयार कर शासन को प्रेषित किया गया है। इस मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण के आगणन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने सचिव लोक निर्माण विभाग से निवेदन किया है कि जल्द ही इस आगणन को स्वीकृत दी जाए। अल्मोड़ा पहुंचे सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड शासन पंकज कुमार पांडेय ने इस प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि इस कार्य के लिए जल्द से जल्द प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाएगी। 11.25 किलोमीटर के इस मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की बहुत बड़ी जनसंख्या को लाभ होगा।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....
सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या.....
रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9…
Almora मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, कई जगह मिली अनियमितताएं—7 दिन में मांगा जवाब......
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....