बड़ा हादसा! बस में आग लगने से तीन बच्चों समेत 26 की मौत

महाराष्ट्र। बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है।

सूचना के मुताबिक आज सुबह 1:35 पर नागपुर से पुणे जा रही एक निजी बस का नियंत्रण बिगड़ने के कारण ये हादसा हुआ। बस चालक का कहना है कि टायर फटने के कारण नियंत्रण बिगड़ा जिसके बाद डीजल टैंक फूटा और आग लग गई।

फिलहाल बुलढाणा बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई।

इस हादसे में मरने वालों में 3 बच्चे और अन्य वयस्क हैं। पुलिस शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रहे हैं। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

पीएमओ कार्यालय ने ट्वीट कर कहा ,महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए PMNRF से दिए जाएंगे।

एक घायल यात्री ने बताया ,मैं विदर्भ ट्रेवल की बस में बैठा था। हमारी गाड़ी समृद्धी पर दुर्घटना ग्रस्त हुई और गाड़ी पलटने के तुरंत गाड़ी में आग लग गई। हम 3-4 लोग शीशा तोड़कर बाहर आए। हमारे बाहर आते ही गाड़ी में धमाका हो गया। फायर टीम घटना के 10-15 मिनट बाद आई और आग पर काबू पाया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

4 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago