अल्मोड़ा के लिए बड़ी सौगात: अब जिला अस्पताल में शुरू हुआ टोटल हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन
अब अल्मोड़ा वासियों को टोटल हिप रिप्लेसमेंट (Total Hip Replacement) जैसी जटिल और महंगी सर्जरी के लिए दिल्ली या अन्य बड़े महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं है। पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में यह सुविधा अब न केवल उपलब्ध है, बल्कि ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक शुरू कर दिए गए हैं।
डॉ. अविनाश की तैनाती के बाद यह ऐतिहासिक पहल संभव हो सकी है। सबसे खास बात यह है कि यह अत्याधुनिक सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क की जा रही है। पहले इस सर्जरी पर मरीजों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा अपने ही जिले में उपलब्ध है।
इस पहल से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को जहां समय पर इलाज मिल सकेगा, वहीं उन्हें बड़े शहरों की दौड़-भाग और आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी।
यह स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसके लिए जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग और विशेष रूप से डॉ. अविनाश सराहना के पात्र हैं।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....