अल्मोड़ा-रानीखेत मोटर मार्ग में क्वैराली के पास भीषण हादसा
रानीखेत – अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे में सोमवार शाम कार और बाईक की भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मजखाली के पास क्वैराली क्षेत्र में कार व बाइक की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार को गंभीर चोटें आयी। कुछ देर तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सोमेश्वर कोतवाली व राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व व रैगुलर पुलिस ने शव का मुआयना किया। हादसे में बाइक सवार जसपुर जिला यूएस नगर निवासी तेरी 23 वर्षीय गुरुचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे उपचार के लिए अल्मोड़ा के बेस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।कटारमल के राजस्व निरीक्षक पंकज शर्मा ने कहा फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार चालक को हिरासत में लिया जाएगा इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। तत्पश्चात यातायात सुचारू कर दिया गया।
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…