बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, उत्तराखण्ड में सभी सियासी अटकलों पर लगा विराम
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नाम शामिल हैं।
गढ़वाल लोकसभा सीट से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इन नामों के एलान के साथ सभी सियासी अटकलों पर विराम लग गया।
दूसरी सूची मुख्य रूप से कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र सहित 10 राज्यों पर केंद्रित है।पिछले हफ्ते, भाजपा ने कई दिनों की लगातार देर रात की बैठकों के बाद आम चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....