उत्तराखंड: काले गेंहू की खेती पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू, सामान्य गेहूं की तुलना में 60 फीसदी ज्यादा आयरन

काला गेहूं एक प्राचीन अनाज है जिसकी खेती हजारों वर्षों से की जा रही है और हाल के वर्षों में इसके स्वास्थ्य लाभों के कारण इसने लोकप्रियता हासिल की है। यह फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, खनिज, जिंक, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, अमीनो एसिड, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है।


उत्तरकाशी जिले में काले गेहूं की खेती करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। सामान्य गेहूं की तुलना में लगभग 3 गुना अधिक कीमत वाले काले गेहूं के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए जिले में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने डुण्डा ब्लॉक के गेंवला गांव में काले गेहूं की खेती से जुड़ने के लिए किसानों को प्रेरित किया और काले गेहूं के बीज वितरित किए। जिले में लाल धान को गंगा घाटी तक विस्तारित करने की कामयाब पहल से प्रभावित किसानों ने नई मुहिम को लेकर काफी उत्साह दिखाया है। काले गेहूं के बीज आगामी नवंबर महीने में खेतों में बोए जाएंगे। गौरतबल है कि काले गेंहूं की खेती का चलन देश के कुछ चुनिंदा हिस्सों में शुरू हुआ है।

शोध में यह भी पाया गया कि काला गेहूं, जिसमें एंथोसायनिन पिगमेंट होता है, हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। सामान्य गेहूं में, वर्णक आमतौर पर केवल 5 पीपीएम होता है लेकिन काले गेहूं में यह लगभग 100-200 पीपीएम होता है। एंथोसायनिन पिगमेंट के अलावा, काले गेहूं में जिंक और आयरन के विभिन्न स्तर भी होते हैं। इसमें सामान्य गेहूं की तुलना में 60 फीसदी ज्यादा आयरन होता है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक गेहूं का रंग काला होने के बावजूद इससे बनी रोटी बेहद स्वादिष्ट होती है।

इस फसल में कई पोषण लाभ होने के अलावा, सामान्य गेहूं की तुलना में इसकी बाजार में अधिक कीमत मिलती है और किसानों को प्रति एकड़ अधिक उपज भी मिलती है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: Black wheet

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

23 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 hour ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

9 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

24 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago