Categories: सबसे FAST

रा०इ०का० स्यालीधार अल्मोड़ा में हुआ ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज का सफल आयोजन।

Almora- रा०इ०का० स्यालीधार अल्मोड़ा में आज हवालबाग ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 20 विद्यालयों के 60 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता दो चरणों (एलिमिनेशन व मुख्य राउंड) में आयोजित की गई जिसमें रा०इ०का० कठपुड़िया के छात्रों अंकित जोशी, गौरव सलाल व प्रियांशु जलाल ने प्रथम, रा०इ०का० खूँट ने द्वितीय तथा रा०बा०इ०का० अल्मोड़ा की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग पी०एस० जंगपांगी ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य यू०सी० पाण्डे द्वारा आयोजन समिति की ओर से आगन्तुकों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के प्रवक्ताओं हरीश चंद्र आर्या व डॉ०प्रभाकर जोशी ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के शिक्षकों पूरन सिंह बिष्ट, डी०एन०जोशी, एल०एम० तिवारी, महेंद्र प्रकाश, श्रीमती भावना, श्रीमती श्वेता राणा, महेंद्र चम्याल, विनोद जोशी, दीप जोशी, डॉ०मनोज बिष्ट, श्रीमती प्रेमा कैड़ा, श्रीमती नीतू कर्नाटक द्वारा विभिन्न क्विज समितियों का सफलतापूर्वक सम्पादन किया गया। विजयी टीम द्वारा जिला स्तरीय क्विज समारोह में विकासखंड हवालबाग का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

4 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago