Latest news webfastnews
अल्मोडा- 24 सितम्बर को दन्या के खेल मैदान में बेसिक शिक्षा की ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता होगी।
कार्यक्रम के संयोजक व व्यायाम शिक्षक योगेंद्र रावत ने बताया कि 24 सितम्बर को दन्या के खेल मैदान में प्रारम्भिक शिक्षा की विभागीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे ब्लॉक धौलादेवी के 13 संकुलों के लगभग 400 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में खो-खो,कबड्डी,दौड़,गोला फेंक, लम्बी कूद,सुलेख, मानचित्र आदि प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। जिसके लिए तैयारियाँ की जा रही है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व विशिष्ट अतिथि बैंक प्रबंधक व अन्य गणमान्य लोग होंगे। यह प्रतियोगिता एक दिवसीय होगी। बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था भी की जा रही है। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु निर्णायक मंडल का गठन किया जा चुका है। संयोजक योगेंद्र रावत ने क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....