अल्मोड़ा: धर्म जागरण समन्वय व विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा ने जिला चिकित्सालय में किया रक्त दान शिविर का आयोजन

बत्तीस रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती धर्म रक्षा दिवस पर धर्म जागरण समन्वय एवं विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्त दान शिविर का आयोजन

विगत वर्षो की भाती इस वर्ष भी धर्म जागरण समन्वय एवं विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा आज 23 अगस्त के दिन स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती धर्म रक्षा दिवस पर धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं संयोजक मनोज सिंह पवार के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में स्तिथ रक्तदान कोष में रक्तदान शिविर लगाया गया।

जिसमें धर्म जागरण समन्वय एवं विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा के सदस्यों द्वारा 20 यूनिट रक्त दान किया गया। रक्तदान शिविर में 32 रक्तदाताओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण 12 रक्तदाताओं को भविष्य के लिए आरक्षित रखा गया है। रक्तदान शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं में रक्तदान के लिए उत्साह देखने को मिला।


रक्तदान शिविर में धर्म जागरण समन्वय जिला संयोजक कमल सिंह बिष्ट ‘राहुल’, जिला सह संयोजक शंकर जोशी, पायल गोस्वामी, नरेन्द्र सिंह पवार, यतार्थ साह, विजय भट्ट, हिम्मत सिंह, नंदन फर्त्याल, कमलेश कनवाल, अंकित पांडे, धीरज साह, रोहित भट्ट, ललित कनवाल, गौरव साह, दीप टम्टा, रवि बिष्ट, अजय बिष्ट, शंकर आर्या, मनोज बगड़वाल, मयंक कार्की द्वारा रक्तदान किया गया।

साथ ही दुर्लभ रक्त समूह के रक्तदाताओं मनोज सिंह पवार, गरिमा तिवारी, ज्योति रावत, ज्योति अधिकारी, पारुल दानू, भानु प्रताप सिंह बिष्ट, सुनिल कुमार यादव, मनीष तिवारी, कमल बिष्ट, अतुल वर्मा, राजेंद्र लटवाल, पवन डालाकोटी को भविष्य में रक्तदान करने के लिए आरक्षित रखा गया है।


रक्तदान शिविर में धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति संयोजक अरविंद चंद्र जोशी, जिला मातृ शक्ति संयोजिका प्रोफेसर आराधना शुक्ला, कुमाऊं संपर्क प्रमुख सुनिल यादव, नगर संयोजक दीप चंद्र जोशी, किशन गुरुरानी, सहित रक्तदान कोष से डॉ. आर. एस. शाही, टेकनिश्यन प्रमोद जोशी, महेन्द्र बिष्ट, मनोज कुमार, नंदन सिंह मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago