X

बड़ी खबर: अल्मोड़ा में महसूस हुए भूकंप के झटके

आज मंगलवार को अल्मोड़ा सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए। यह झटका दोपहर 2:51 में महसूस किए गए। वही भूकंप का केंद्र नेपाल का भातेखोला बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता 5.5 मेग्नीट्यूड की रही।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर 2:40 और2:51 और 2:55 पर तीसरा झटके महसूस हुए।

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके भारत में उत्तराखंड उत्तर प्रदेश व दिल्ली एनसीआर के इलाकों में तो वही नेपाल और चीन में भी महसूस किए गए।

वहीं नगर में भूकम्प आने के बाद लोग दहशत में आ गए और ऑफिस व घरों से बाहर आ गए।

This post was published on 03/10/2023 9:31 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post