प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिथौरागढ़ के तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने की खबर है। वाहन में 9 लोगो के सवार होने की सम्भवना बताई जा रही है जिसमे अधिकांश लोगों के मौत की खबर।
पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर। मेडिकल व एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर। होकरा के युवा भी बचाव कार्य में लगे हैं।खाई से शवों को रेस्क्यू करने का कार्य जारी। बताया जा रहा है मंदिर दर्शन के लिए जा रहे ये सभी लोग बागेश्वर के रहने वाले है।
सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।
जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। अपडेट मिलने पर ख़बर ज़ारी रहेगी…
Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....