भाई ने बहनोई पर लगाया बहन को सांप का जहर देकर हत्या करने का आरोप

भाई ने बहनोई पर लगाया बहन को सांप का जहर देकर हत्या करने का आरोप

जसपुर/ उत्तराखंड । सांप के जहर से हत्‍या करने का जसपुर में एक और मामला सामने आया है। दस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मृत्यु के मामले में मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर बीमा राशि हड़पने के लिए बहन को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की सांप के काटने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उप्र के जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर के ग्राम कुकरझुंडी निवासी अजीत सिंह पुत्र सोवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी छोटी बहन सलोनी चौधरी का विवाह 12 साल पहले ग्राम बढ़ियोवाला आमका निवासी शुभम चौधरी पुत्र विजयपाल सिंह से हुआ था।इस बीच सलोनी की एक पुत्री रीता और पुत्र गौरांग पैदा हुआ। आरोप है कि चार साल पहले उसके बहनोई का एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। पति इसे लेकर सलोनी को तलाक देने का दबाव बनाता था और मारपीट करता था। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बहनोई नहीं सुधरा।आरोप है कि ससुर सहित युवती ने तलाक न देने पर सलोनी को जान से मारने की धमकी दी। बीती जनवरी में काल कर सलोनी ने यह बात उन्हें बताई थी। आरोप यह भी है कि पति व ससुर ने अज्ञात वकील के जरिये सलोनी के लाखों रुपये के बीमे कराए। बीती 15 जुलाई को 25 लाख रुपये की बीमा पालिसी कराई गई। पति ने स्वयं को नामिनी बनवाकर दो लाख रुपये कंपनी को अदा कर दिए। वहीं चार अन्य बीमा कंपनियों से भी बीमा पालिसी कराई। विवाहिता के भाई के अनुसार पति, ससुर, अज्ञात वकील सहित एक युवती ने 10 अगस्त की रात झोलाछाप को बुलाकर सलोनी के बाएं पैर में जहर का इंजेक्शन लगवाया।उल्टी होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 अगस्त को आरोपित पति ने फोन कर बताया कि सोते समय उसकी बहन को सांप ने काट लिया है। मामले में बीएनएस 103 (1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

हरेंद्र चौधरी, कोतवाल जसपुर ने बताया मामले में मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट तौर अभी कुछ कहना ठीक नहीं है। विवेचना के मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago