Latest news webfastnews
प्रदेश में यहाँ एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है।घटना उधम सिंह नगर की बताई जा रही है । गेहूं के खेत में कट्टे में बंद शव मिला है। मृतक के चेहरे को तेजाब से जलाया गया है। इस घटना से क्षेत्र में खलबली हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड सात स्थित गेहूं के खेत में एक कट्टे में बंद कर किसी आदमी का शव फेंका गया है। सूचना पर किच्छा कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई गई। बाद टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं पुलिस को अंदेशा है कि मृतक की हत्या कर शव को कट्टे में बंद कर गेहूं के खेत में फेका गया है। मृतक के शरीर में घाव के निशान भी है। एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि शव की पहचान डोरी लाल निवासी सितारगंज के रूप में हुई है जो यहां पर साबिर के घर पर रहता था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके लिए डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है। मृतक के चेहरे को तेज़ाब से जला हुआ पाया गया है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…