कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आज आकस्मिक निधन, प्रदेश में शोक की लहर

चन्दन दास म़ृदभाषी थे वहीं विधानसभा में उनकी अच्छी पकड़ थी।

2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक बने थे

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आज आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे । जिसके बाद 65 की उम्र में आज उनका निधन हो गया। वह धामी कैबिनेट में समाज कल्याण और परिवहन मंत्री थे ।

बीते कुछ दिनों से उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार दिख रहा था और वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी जा रहे थे। बीते दिनों उन्होंने अल्मोड़ा में हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104वीं जयंती में प्रतिभाग भी किया था। परंतु आज उनकी तबियत अचानक बिगड़ने के बाद वह जिला अस्पताल में भर्ती थे और  वहीं उनका निधन हो गया । वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी उनकी निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। सीएम धामी ने भी उनकी मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त कर स्वर्गीय आत्मा के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने वरिष्ठ मंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर राज्य में 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

चन्दन राम दास म़ृदभाषी थे वहीं विधानसभा में उनकी अच्छी पकड़ थी। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर 1980 में शुरू किया। चंदन राम दास चार बार के विधायक रह चुके थे । वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने। 1980 से राजनीति जीवन की शुरूआत की। 2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्ररेणा पर भाजपा में शामिल हुए। 2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए। 

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago