अल्मोड़ा: कोई नंबर प्लेट छुपाकर, कोई विधायक प्रतिनिधि लिखवाकर और कोई हूटर बजाकर वनवे में दौड़ा रहा था गाड़ी, तीनों के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों,  निरीक्षक यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क सुरक्षा व सुव्यवस्थित यातायात हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

पहला मामला

       प्रभारी इण्टरसेप्टर जीवन सिंह सामंत द्वारा पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान रानीखेत में एक केटीएम बाईक के चालक द्वारा बाईक की पिछली नंबर प्लेट को मोडीफाई कर नंबर छुपाकर वाहन चलाने पर मौके पर ही बाईक के नंबर प्लेट को निकलवाकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। 

दूसरा मामला-

     चेकिंग के दौरान टैक्सी स्टैंड तिराहे पर एक प्राईवेट कार के चालक द्वारा वाहन में हूटर का प्रयोग कर नो एंट्री में गाड़ी चलाने पर वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर वाहन में लगे हूटर को मौके पर निकलवाया गया।

तीसरा मामला-

      चेकिंग के दौरान लोधिया पर एक मोटर साईकिल चालक द्वारा अपनी बाईक में विधायक प्रतिनिधि की प्लेट लगाकर वाहन चलाने पर बाईक से विधायक प्रतिनिधि की प्लेट को मौके पर ही निकलवाकर वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

2 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

7 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

21 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की आर्थिक राहत

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…

2 days ago