Categories: सबसे FAST

सावधान : हेल्मट न पहनने से बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Bageshwar – ये मामला कौसानी-गरुड़-बागेश्वर मोटर मार्ग का है यहां कमेड़ी आइटीआइ के समीप ट्रक को ओवर टेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक चालक और सवार दोनो युवको की सड़क में पटकने से जय सिर में गंभीर चोट से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है लोंगो ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान सामने अचानक डंपर को देख कर बाइक चालक बाईक से नियंत्रण खो बैठा । ट्रक संख्या यूके 02, सी-1117 को जिसमे आर एफ सी राशन जा रहा था उसे कमेड़ी के समीप मोटर साइकिल संख्या यूके 06, ए- 8724 ने ओवरटेक किया। उसी के सामने डंपर खड़ा था। अचानक सामने डंपर को देख बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक पत्थर से टकरा गई। जिसमें सवार कपकोट तहसील के गोलना, असों गांव निवासी चंदन सिंह शाही (29) पुत्र चंदन सिंह शाही और उनके साथी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

कोतवाल ने मृतकों के स्वजनों को दी हेलमेट पहना होता बच जाती जान बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिसके कारण उनके सिर फट गए और मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट होता तो जान बच सकती थी। इसके अलावा मोटर साइकिल की गति भी काफी तेज थी। सड़क किनारे खड़े डंपर का बाइक चालक ठीक से अनुमान नहीं लगा सका। ओवरटेक के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गया और पत्थर से टकरा गया।
घटना के बाद स्थानीय लोग वहां बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। लोगों का कहना था कि जिस स्थान पर घटना हुई, वहां काफी चौड़ी सड़क है। बावजूद बाइक सवार पास लेने के चक्कर में पत्थर से टकरा गया। जिला मुख्यालय से लगभग सात किमी दूर घटनास्थल पहुंचे कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि मृतकों को मोर्चरी में रखा गया है। उनके स्वजनों को घटना की सूचना दी गई है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

10 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

10 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

23 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago