केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया; आप नेता संजय सिंह ने कहा पीएम मोदी की साजिश

आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया।
सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्हें राजधानी दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया है।
आप के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने  कहा, अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का समन भेज रहे हैं। मैं PM मोदी को बताना चाहता हूं कि आप और आपकी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डुबे हुए हैं और अरविंद केजरीवाल की लड़ाई ये सीबीआई का समन भेजने से नहीं रुकेगी। 16 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने, जेल भेजने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की आपने जो साजिश रची है, उससे उनकी आवाज नहीं दबेगी। उन्होंने आगे कहा “जिस दिन सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह पीएम मोदी का काला धन है जो उनके दोस्त की कंपनी में निवेश किया गया है, मैंने उनसे कहा था कि एजेंसियां ​​​​जल्द ही उनके पीछे आ जाएंगी। पीएम मोदी तभी से केजरीवाल को एजेंसियों के जाल में फंसाने की साजिश कर रहे थे।
बता दें कि शराब घोटाले मामले में पहले ही दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं। सीबीआई ने 26 फरवरी, 2023 को शराब नीति मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। बाद में 9 मार्च को तिहाड़ जेल में घंटों पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 2021 में नई आबकारी नीति लागू होने के समय दावा किया गया था कि इससे राजस्व बढ़ेगा।
वही आज डॉ बी.आर. अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा जिन लोगों ने मनीष सिसोदिया को जेल भेजा है वो देश के दुश्मन हैं। वो नहीं चाहते हैं कि देश तरक्की करे। इतिहास गवाह है जिस व्यक्ति ने समाज के अंदर शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने की कोशिश की। इतिहास में तानाशाह ने उसी को जेल में डाल दिया।



swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago