CBSE ने 10वीं व 12वीं के परिणाम किये घोषित
सीबीएसई ने बारहवीं व दसवीं के परिणाम आज जारी कर दिए हैं। सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई की वेबसाइट में जारी कर दिया गया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल results.cbse.nic.in पर अपडेट कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस साल कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है। बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल लड़कियों के पास होने का रिजल्ट 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुई है, वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.12 फीसदी है। इसके अलावा 50 फीसदी ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी पास हुए हैं।
रिजल्ट हेतु सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं। होम पेज पर CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें। इसके बाद परीक्षार्थी अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। CBSE बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
बताते चलें कि इस साल करीब 39 लाख स्टूडेंट्स ने और दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा दी है। इन सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। हाई स्कूल के छात्र लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम पिछले साल (2023) के मुकाबले, 0.48% बेहतर रहा है। पिछले साल हाई स्कूल का पास प्रतिशत 93.12% रहा था जो कि इस साल बढ़कर 93.60% रहा है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....