उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरने से पिता पुत्र की मौत

चमोली। नंदानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। एक घायल को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया जा रहा है। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। सुबह करीब 11 बजे नंदानगर क्षेत्र के सुतोल-पेरी सड़क पर एक दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला।दुर्घटना में भरत सिंह (42) पुत्र सौण्या सिंह निवासी सुतोल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पुत्री सपना (17), प्रताप सिंह (26) पुत्र आलम सिंह ग्राम सुतोल घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सीएचसी नंदानगर लाया गया, जहां उपचार के दोरान सपना की भी मौत हो गई।वाहन चालक गोविंद सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी सुतोल वाहन से छिटक गया, उन्हें हल्की चोटें आई हैं। गंभीर घायल प्रताप सिंह को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना का करण वाहन का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। वाहन दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत से सुतोल गांव में मातम छा गया है। दोनों पिता-पुत्री अपने काम से नंदानगर आ रहे थे। लेकिन पेरी गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर सुतोल गांव के साथ ही पूरे नंदानगर में तामत छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

3 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की आर्थिक राहत

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…

2 days ago