इन दिनों देशभर आशा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर महा रैली की तैयारी पर जुटी हैं। आशा एवं आशा फेसिलेटटरों ने अपने जिले की आशा एवम आशा फेसिलेटटर के शिष्टमंडल ने अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड आशा फेसिलेटटर प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व बैठक का आयोजन करके, दिल्ली जंतर-मंतर में भारतीय मजदूर संघ के आह्वान में विशाल रैली की तैयारियां जोर-शोर कर ली है।
चमोली जिले की आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलेटटर के शिष्टमंडल ने अखिल भारतीय मजदूर संघ के बैनर के तले एक दिवसीय विशाल रैली में शामिल होने के लिए चमोली के ब्लॉक स्तर की सभी आशा एवं फेसिलेटटर को एकत्रित होकर दिल्ली जंतर-मंतर में हल्ला बोल करके केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को अपनी विभिन्न मांगो की समस्याओं के निराकरण हेतु व आशा कर्मचारी को निश्चित मानदेय के लिए निश्चय किया।
चमोली की आशा कार्यकर्ता लोगों व आशा फेसिलेटटरों ने रेनू नेगी अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड आशा फेसिलेटटर को यही कहा कि अगर राष्ट्रव्यापी विशाल रैली के बाद भी हमारी ज्वलंत मांगो व निश्चित मानदेय पर केन्द्र सरकार ने कोई समाधान नहीं किया तो चमोली जिले की आशा कार्यकर्ता एवं आशा फेसिलेटर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो सकती है अगर उस दौरान किसी आशा कार्यकर्ता व आशा फेसिलेटटरों के लिए कोई हादसा होता है तो उसके जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....