गौचर से आगे चटवापीपल में एक कार के खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर SDRF टीम द्वारा देर रात्रि त्वरित रेस्क्यू करते हुए कार में सवार 02 लोगों में से एक को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भिजवाया, जबकि एक अन्य के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
चमोली। कल दिनाँक 11 अप्रैल 2023 को देर रात्रि चौकी गौचर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक उमराव सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 40 मीटर गहरी खाई में नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिसमे से एक व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी व दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में था। SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। तदुपरांत घटना में मृत व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
गौरतलब है की वाहन गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था की अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। बता दें कि मृतक का नाम प्रेम सिंह उम्र 58 वर्ष है। व घायल का नाम विनोद है ये वाहन संख्या:- UK11 7556 से यात्रा कर रहे थे।
जनपद नैनीताल में जौरासी खैरना के पास एक इको वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना पर SDRF उत्तराखंड पुलिस ने तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचकर अत्यंत विषम परिस्थितियों में पांच घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया जबकि एक शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।…
रुद्रप्रयाग: खाई में गिरा डंपर, SDRF ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग के पास सीतापुर में देर रात्रि एक डम्पर के अनियंत्रित होने से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य करते हुए वाहन सवार एक व्यक्ति…
बाडीछेना में खाई में गिरी कार,SDRF ने किया रेस्क्यू जनपद-अल्मोड़ा- बाडी छेना क्षेत्रांतर्गत खाई में गिरी कार,SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सात व्यक्तियों को बचाया सुरक्षित। आज दिनांक 01 जनवरी 2025 को प्रातःडीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बाडी छेना क्षेत्र में एक वाहन…