बारदोली, चम्पावत में चौकी गांव की एक महिला जो कि काफल के पेड़ से 40 फीट गड्ढे में गिरकर घायल हो गईं थीं को चंपावत पुलिस व फायर सर्विस टीम लोहाघाट द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर तत्काल महिला को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।
सोमवार को डीसीआर से प्राप्त सूचना कि बारदोली में एक महिला 40 फुट गड्ढे में गिर गई है। सूचना पर कोतवाली चम्पावत में तैनात उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, उप निरीक्षक ललित पांडे, उप निरीक्षक पिंकी धामी, हेड कांस्टेबल पुराण आर्य, कांस्टेबल किशोर सिंह व चालक देशराज तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि यह महिला चौकी गांव की है जो कि यहां काफल खाने यहां आई है। किसी व्यक्ति द्वारा अपने खेत पर करीब 40 फुट गहरा गड्ढा खोदा था और वह काफल के पेड़ के नीचे था। जिसमें महिला गिर गई है। पुलिस टीम ने तत्काल उस महिला को निकलवाने के लिए रस्सी के सहारे कांस्टेबल किशोर सिंह को गड्ढे के अंदर भेजा। काफी मशक्कत व मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम की मदद से संयुक्त रेस्क्यू कर महिला को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकाला व 108 के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। घटना पर तत्काल कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस टीम की सरहाना की।
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....