Categories: चम्पावत

नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

चंपावत से सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग के साथ गांव का ही एक युवक दुष्कर्म कर रहा था। जिस से वो गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।चम्पावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। नाबालिग के ताऊ ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी है गांव का ही एक युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। लोहाघाट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।लंबे समय से छात्रा के साथ कर रहा था दुष्कर्मलोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया लोहाघाट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा से उसी के गांव के युवक के द्वारा लंबे समय से दुष्कर्म किया जा रहा था। जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। नाबालिग ने बुधवार को चंपावत के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

एसएचओ ने बताया परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मेडिकल कराकर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच एसआई अंजू यादव के द्वारा की जा रही है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

27 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 hour ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

9 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago