Champawat: सरस्वती शिशु मन्दिर खर्ककार्की में प्रधानाचार्य का सेवानिवृत्त विदाई समारोह आयोजित
चम्पावत (31-03-2025) सोमवार को सरस्वती शिशु मन्दिर खर्ककार्की चम्पावत में प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो रहें भैरव सिंह कार्की का विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अमरनाथ वर्मा, सेवानिवृत्त शासकीय अधिवक्ता पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर फर्त्याल, भारतीय शिक्षा समिति के निवर्तमान कुमाऊँ सम्भाग निरीक्षक जगदीश चन्द्र पाण्डेय, वर्तमान भारतीय शिक्षा समिति के कुमाऊँ सम्भाग निरीक्षक सुरेशानंदजी सरस्वती शिशु मन्दिर खर्ककार्की चम्पावत के व्यवस्थापक रुद्र सिंह बोहरा आदि अनेक नगर के सभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर फूलों के गुच्छे व साल भेंट करके भैरव सिंह कार्की का स्वागत किया गया। अमरनाथ वर्मा , श्याम नारायण पाण्डेय, बहादुर फर्त्याल , गिरीश चन्द्र जोशी, मोहन जोशी , डॉक्टर कमलेश सट्टा, रुद्र सिंह बोहरा आदि अनेक वक्ताओं ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के बारे में विस्तार से बताया। नगर संघचालक बची सिंह पुजारी, मोहन जोशी , विद्यालय के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र जोशी, जिला प्रचारक भुवन चन्द्र पाण्डेय, विद्याभारती के प्रान्तीय सदस्य रमेश गिरी आदि अनेक समाजिक कार्य कर्ताओं ने सेवानिवृत्त हो रहे भैरव सिंह कार्की को भेंट व सॉल देकर स्वागत किया।
निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष माननीय विजय वर्मा ने सॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महेश चन्द्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में विद्यालय के आचार्य नवीन चन्द्र पाण्डेय, नवीन चन्द्र पन्त , आचार्या सरस्वती खर्कवाल, कमला पुनेठा भावना तिवारी, अंजना बिष्ट, सोनी पाण्डेय ने सहयोग किया। सेवानिवृत्त हो रहें भैरव सिंह कार्की ने उपस्थित सभी विद्वानों, शिक्षाविदों , सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यालय के प्रबन्ध समिति के सम्मानित उपस्थित सभी लोगों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…