Champawat खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

चंपावत : शुक्रवार को सुबह के समय किया कार के टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में सुखीढांग के समीप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।दुर्घटना उपरांत चल्थी चौकी पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने घटना स्थल से सभी घायलों को खाई से रेस्क्यू किया।वही घायलों को 108 के माध्यम से टनकपुर उपजिला चिकित्सालय भर्ती किया गया।जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मनोज पुत्र तेजपाल उम्र 27 वर्ष निवासी बरेली बसंत विहार को मृत घोषित कर दिया।जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे। घटना सुबह 5:30 की बताई जा रही है जिसमें किया कार जिसका नंबर UP25DE1485 है जो टनकपुर से चंपावत की तरफ को आ रही थी,दुर्घटना के वक्त कार में4 लोग सवार थे,उक्त सड़क दुर्घटना में मिली जानकारी के अनुसारमनोज पुत्र तेजपाल उम्र 27 वर्ष निवासी बरेली बसंत विहार की दुर्घटना में मौत हो गई है। घायलों में अर्पित 27 वर्षजितेंद्र 22 वर्षअमन यादव 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे।चल्थी चौकी प्रभारी एसआई निर्मल लटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों को निकाला गया और उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भर्ती कराया गया ।फिलहाल प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को जहां सूचित कर दिया गया है वही सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago