जेल से फरार दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने की फोटो जारी
चंपावत । चल्थी क्षेत्र में बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाला कैदी न्यायिकबंदी गृह लोहाघाट से फरार हो गया है। चौकी चल्थी, कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त शंकर लाल चौधरी पुत्र विपत लाल चौधरी, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना सिसैया, नगर पालिका बेटकोट, महेंद्र नगर, जिला कंचनपुर नेपाल, उम्र 32 वर्ष पर एक महिला के साथ बलात्कार का मामला दर्ज था।कोतवाली चम्पावत अन्तर्गत के खिलाफ धारा 64 तहत मामला पंजीकृत किया गया है। न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त शंकर लाल को न्यायीक हिरासत में न्यायीक बन्दीगृह लोहाघाट भेजा गया था। आरोपी आज बृहस्पतिवार को न्यायीक बन्दीगृह से भाग गया है। अभियुक्त शंकर ने हरे रंग की टी शर्ट और काले रंग का निकर पहना है। पुलिस ने अभियुक्त की फोटो जारी कर अपील करते हुए कहा किसी भी व्यक्ति को दिखायी देता है या उक्त के सम्बन्ध में कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो उसकी सूचना थानाध्यक्ष लोहाघाट के मो.न.9411112915 पुलिस कन्ट्रोल रूम -112, 9411112984, 05965230607 पर दे सकता है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…