Champawat news: चंपावत के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप प्रभारी उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत को नशा मुक्त अभियान 2025 को सफल बनाने और नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए फिक्की सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब हो कि फेडरेशन ऑफ इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) पुरस्कार प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है और नशा मुक्त अभियान चलाया है।
यह सम्मान उत्तराखण्ड पुलिस Uttarakhand Police में इससे पहले केवल 04 राजपत्रित अधिकारियों को ही प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को फिक्की अवार्ड से सम्मानित करता है।
एसआई खड़ायत की गिनती जनपद के तेज़-तर्रार व स्मार्ट पुलिस ऑफिसर्स की श्रेणी में की जाती है। वर्ष 2022-23 में उनके नेतृत्व में जनपद चम्पावत में 41 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 28.3 किलोग्राम चरस, 2.1किलोग्राम स्मैक बरामद की गई।
एसआई खड़ायत के नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई से जनपद में नशे का कारोबार करने वालों में कमी आई है औ कई लोग नशे के चंगुल से बाहर आए हैं। इसके लिए उन्हें समय-समय पर जनता ने भी उन्हें सम्मानित किया है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…