Latest news webfastnews
Delhi – जीवन में सुख एवं सुविधाओं के लिए अधिकतर लोग कोशिशों को करने में जुटे रहते हैं. लेकिन कभी-कभी हर बार हार या असफलता हाथ लगती रहती है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति ग्रंथ में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें अपनाकर जीवन के इस बुरे दौर के प्रभाव को कम किया जा सकता है. आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ या नीति में ऐसी चीजों का जिक्र किया है, जो आपको ऐसे हालात में काफी हद तक राहत दे सकती हैं. जानें इनके बारे में…
चाणक्य ने अपने ग्रंथ में शेर का उदाहरण देते हुए कहा है कि सफलता हासिल करने के लिए अपने लक्ष्य को पाने में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस तरह शेर अपने शिकार को पाने में पूरी एकाग्रता के साथ कोशिश करता है, उसी तरह हमें भी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होना चाहिए.
चाणक्य कहते हैं कि लगातार हार का कारण काम के प्रति केंद्रित न होना भी है. चाणक्य नीति के अनुसार जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए आप जिस कार्य को कर रहे हैं उसे प्रति ध्यान का केंद्रित होना अति आवश्यक है. ध्यान न होने पर अक्सर असफलता हाथ लगती है.
चाणक्य ने सफलता को हासिल करने के लिए शेर की ताकत का उदाहरण दिया है. चाणक्य नीति कहती है कि जिस तरह शेर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देता है उसी तरह हर व्यक्ति को किए जाने वाले कार्य में पूरी ताकत झोंक देनी चाहिए.
चाणक्य ने सफलता को हासिल करने के लिए समय के महत्व का जिक्र भी किया है. जो लोग समय की बर्बादी करते उनके असफल होने का डर अक्सर बना रहता है. चाणक्य नीति के मुताबिक समय का महत्व समझते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए.
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....