चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पावन माता रणकोची मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनता से सीधे संवाद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘‘संस्कृति संवर्धन पहल’’ के तहत चम्पावत के ऐतिहासिक मंदिरों के पुजारियों को कला, परंपरा और पहचान किट वितरित की।मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर से कुल 170.15 करोड़ की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें बाढ़ सुरक्षा कार्य, मंदिरों का सौंदर्यीकरण, मोटर मार्गों का डामरीकरण, अस्पताल की सुविधाओं का विस्तार और आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से भरपूर क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि माता रणकोची मंदिर का विकास सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” है और इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से क्षेत्र की संस्कृति को बनाए रखने और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....