शारदा में जे़निथ थीम के अंतर्गत मनाया गया बाल दिवस

अल्मोड़ा। आज दिनाँक 14 नवंबर को शारदा पब्लिक स्कूल Sharda Public School Almora में द्वि दिवसीय कार्यक्रम में आज पहले दिन जे़निथ थीम के अंतर्गत बाल दिवस Children’s Day मनाया गया। जिसमें प्री- प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्या श्रीमती रेखा रौतेला जी और विशिष्ट अतिथि श्रीमती परवीन हामिद जी ।

बाल दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित आज के कार्यक्रम में डॉ0 बी.एस. मनकोटी जी, श्री गिरीश उप्रेती जी , डॉ0 हरि दत्त कांडपाल जी, डॉ0 भावना सती जी, श्री हरीश कनवाल जी, श्री रिक्खू साह जी, विद्यालय प्रबंधक श्री शेखर लखचौरा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री रवि रौतेला जी, श्रीमती दुर्गा कांडपाल जी, सभी अभिभावकगण और नन्हे मुन्ने बच्चों सहित कई सम्मानित अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने यूनिकॉर्न डांस, थीम डांस,बिहू नृत्य, पहाड़ी नृत्य ,पंजाबी नृत्य और कई मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। सभी ने नन्हे मुन्ने बच्चों की इन रंगारंग विविध प्रस्तुतियों को सराहा और बच्चों का उत्साह वर्धन किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता शेखर जी ने नन्हे मुन्ने बच्चों की उज्जवल कामना करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अभिभावकगण और समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी को धन्यवाद दिया। इस तरह शारदा पब्लिक स्कूल के द्वि दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम के प्रथम दिवस के कार्यक्रमों का समापन हुआ।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

7 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago