ICSE Result 2025: 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी, बिना इंटरनेट के ऐसे चेक कर सकते
ICSE Result 2025: The Council for the Indian School Certificate Examination (CISCE) आज कक्षा 10वीं और 12वीं (ICSE) का परिणाम घोषित किया है। रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया गय। छात्र इसे CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और result.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। इस साल आईसीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक चली थीं।
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
अपनी कक्षा (ICSE) का चयन करें।
मांगी गई जानकारी जैसे यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर आदि भरें।
सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट आउट या पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते हैं।
बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट देखा जा सकता। वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल के मैसेज बॉक्स में “ICSE” लिखकर स्पेस देने के बाद अपनी सात अंकों की यूनिक आईडी टाइप करनी होगी और इसे 09248082883 पर भेजना होगा। उदाहरण के लिए, “ICSE 1234567” इसके कुछ ही क्षणों बाद रिजल्ट मैसेज के रूप में मोबाइल पर मिल जाएगा।
यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह आंसर-शीट की दोबारा जांच (रीचेक) के लिए आवेदन कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट पर रीचेकिंग का लिंक सक्रिय किया जाएगा। रीचेक के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2025 होगी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....