जनहित में अविलम्ब संचालित की जाए सिटी बस:मनोज तिवारी

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा नगर में सिटी बस आ जाने के बावजूद अभी तक इन्हें संचालित ना करने पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने गहरा रोष व्यक्त किया है।प्रैस को जारी एक बयान में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि लम्बे समय से नगरवासी सिटी बस के संचालन की मांग कर रहे थे।अब जबकि काफी दिनों पूर्व सिटी बस आ चुकी है फिर भी इन्हें अभी तक संचालित ना किया जाना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि सिटी बस के संचालित ना होने से नगर की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बुजुर्गों,महिलाओं,अस्पताल आने वाले मरीजों को सिटी बस संचालित ना होने से काफी असुविधा भी हो रही है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में विकास भवन,पाण्डे खोला,स्यालीधार,लक्ष्मेश्वर,लोअर माल रोड,जाखनदेवी से आम जनता को प्रतिदिन अपने दैनिक कार्यों को सम्पन्न करने के लिए बाजार आना पड़ता है।परन्तु आवागमन का कोई साधन ना होने के कारण जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जहां एक ओर इससे जनता का काफी समय बर्बाद हो रहा है वहीं दूसरी ओर बुजुर्गों,महिलाओं और जिला अस्पताल उपचार हेतु आने वालों की भारी फजीहत हो रही है। तिवारी ने मांग की है कि सारी औपचारिकताओ को दरकिनार करते हुए अविलम्ब सिटी बस का नगर में संचालन किया जाए।इसके साथ ही तिवारी ने कहा है कि इस सिटी बस का किराया न्यूनतम रखा जाए जिससे कि जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ ना पड़े।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 minutes ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

4 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago