Almora: भारी बारिश के चलते कल जिले के स्कूल रहेंगे बंद


भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी दिनांक 31 अगस्त 2025 को 01 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31 अगस्त 2025 से दिनांक 02 सितम्बर 2025 तक देहरादून, टिहरी, पौडी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंहनगर, जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चगने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गयी है, पुर्वानुमान के अनुसार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाये यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सडक बन्द आदि घटनायें घटित हो सकती है,

किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने के दृष्टिगत जनपद अल्मोड़ा के समस्त शासकीय, अर्द्ध शासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 01 सितम्बर 2025 को 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया है

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक 01 सितम्बर (सोमवार) को जनपद अल्मोड़ा के समस्त शासकीय, अर्द्ध शासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। साथ ही जिला अधिकारी ने कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, अल्मोडा को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्वित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago