मुख्यमंत्री ने कल रविवार को चंपावत में 87 करोड़ रुपये से अधिक की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टनकपुर व बनबसा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण और टनकपुर गाँधी मैदान में कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा।
अन्तरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर को अन्य बड़े शहरों से रेल सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
चम्पावत के टनकपुर में 106 बीघा में 56 करोड़ की लागत से अन्तरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने आज आईएसबीटी टर्मिनल की भूमि का निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आईएसबीटी के निर्माण से पर्यटकों, श्रद्धालुओं के साथ ही क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि बस टर्मिनल बनने पर यहां करीब 200 बसें एक साथ खड़ी हो सकेंगी। वहीं स्टेशन में हाईटेक शौचालय व भवनों का भी निर्माण किया जाएगा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....