सीएम धामी ने नवनिर्मित एसडीआरएफ मुख्यालय भवन और फायर स्टेशन डोईवाला का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोईवाला के जॉलीग्रांट में एस.डी.आर.एफ वाहिनी मुख्यालय का लोकार्पण किया। एस.डी.आर.एफ वाहिनी मुख्यालय आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


लोकार्पण के दौरान क्षेत्रीय सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक बृजभूषण गैरोला भी मौजूद रहे।एसडीआरएफ मुख्यालय बनने के बाद पूरे प्रदेश में आपदा और दूसरे रेस्क्यू कार्यों में तेजी आएगी।
गौरतलब हो कि जून 2013 में केदारनाथ में  आई भयावह आपदा में सेना ने रेस्क्यू कर लोगों को देहरादून एयरपोर्ट पहुंचाया था। उस समय पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन देहरादून एयरपोर्ट से संचालित किया गया था। उस समय एयरपोर्ट की भूमि पर सेना के अस्थायी ऑफिस और आवास बनाए गए थे।एसडीआरएफ की आवश्यकता महसूस होने पर 2014 में प्रदेेश सरकार ने एसडीआरएफ का गठन कर एयरपोर्ट के पास थानो वन रेंज की भूमि उपलब्ध कराई थी। अब यहां एसडीआरएफ की भूमि पर ऑफिस और आवासीय कॉलोनियों का निर्माण हो चुका है। सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिये गए हैं।
इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि मेरे लिए बहुत हर्ष की बात है कि मुख्य सेवक के रूप में मुझे SDRF के इस न‍वनिर्मित मुख्यालय को जनता को समर्पित करने का अवसर मिला है। मैं SDRF जवानों के अदम्य साहस, वीरता, शौर्यता एवं समर्पण को हृदय से नमन करता हूं।
आपकी कार्यकुशलता की जितनी प्रशंसा की जाए कम है‍। उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आपने कठिन चुनौतियों के समय लोगों को सहारा देने का काम किया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

10 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

11 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

19 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago