21 फ़रवरी 2023 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा फायर स्टेशन अल्मोड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन परिसर/बैरिक/ कार्यालय/भोजनालय की साफ-सफाई का जायजा लिया गया, सफाई संतोषजनक पाई गई। फायर स्टेशन पर उपलब्ध सभी अग्निशमन वाहनों, आपदा उपकरणों व अग्नि उपकरणों का निरीक्षण कर कार्यशील स्थिति को चेक किया गया, वाहनों व उपकरणों को हमेशा कार्यशील दशा में रखने के निर्देश दिए गये। स्टेशन की पत्रावलियों एवं रजिस्टरों का गहनता से निरीक्षण कर रख-रखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ अल्मोड़ा द्वारा निरीक्षण के उपरांत फायर स्टेशन में उपस्थित सभी अधि0/कर्मगणों का सम्मेलन लिया गया उनकी समस्याओ की जानकारी कर निराकरण किया गया।
उपस्थित सभी अधि0/कर्म गणों को अग्निकांड की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई सहित फायर स्टेशन के कर्मगण मौजूद रहे। स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....