सीओ रानीखेत ने कोतवाली रानीखेत का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश, सुनी समस्याएं, निराकरण का दिया आश्वासन

आज दिनाँक- 11.03.2023 को सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा द्वारा कोतवाली रानीखेत का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स-एम्युनेशन, आपदा उपकरणों,थाना अभिलेखों, सी.सी.टी.एन.एस., थाना भोजनालय तथा थाने के बेरिक इत्यादि का निरीक्षण किया गया।


थाने पर उपस्थित सभी अधि0/कर्म0गणों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याऐं पूछी गयी तथा निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया। पुलिस कर्मियों को अच्छा टर्नआउट रखने तथा मादक पदार्थों का सेवन न करने व जनता से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया। कर्मचारियों को प्रभावी बीट पुलिसिंग हेतु निरन्तर अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसमस्याओं का निराकरण करने व अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने तथा अपने बीट क्षेत्र की समस्त जानकारी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त कार्मिकों को थाने में आने वाले आगन्तुकों/शिकायतकर्ताओं के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिये गये।


इसके अतिरिक्त वर्तमान में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के सम्बन्ध में आम जनमानस को लगातार जागरुक करने हेतु निर्दशित किया गया। तथा कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी तथा दंगा नियंत्रण की जानकारी दी गयी।
उपस्थित विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं में शीघ्र साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण कर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान, प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील बिष्ट, प्रभारी चौकी मजखाली मोहन सौन, उपनिरीक्षक रिंकी सिंह सहित थाने में नियुक्त अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: Ranikhet

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

10 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

11 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

19 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago