सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मरणोत्सव आयोजित किया गया,
अल्मोड़ा, 7 नवम्बर 2025।सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में 77 यूके बटालियन एनसीसी, अल्मोड़ा के कैडेटों द्वारा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी अधिकारी कैप्टन देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा वंदे मातरम् के इतिहास, महत्व एवं इसके राष्ट्रभाव से जुड़ाव पर प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी कैडेटों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया।
इसके उपरांत कैडेटों द्वारा “वंदे मातरम्” थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता की गई , जिसमें देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर हवलदार राजेंद्र सिंह रौतेला, वरिष्ठ कैडेट नवीन गिरी गोस्वामी, हर्षित पाण्डे एवं तनुज जोशी सहित सभी एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....